कटरा (जम्मू-कश्मीर)। संवाददाता | The India Speaks
जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले में माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा के दौरान मंगलवार को भयानक भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी। कटरा से लगभग 12 किलोमीटर दूर अधकुवारी मार्ग पर हुए इस हादसे में अब तक 34 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई घायल ज़िंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
हादसे का मंजर
मंगलवार दोपहर भारी बारिश के बाद अचानक पहाड़ से चट्टानें और मलबा गिरा, जिसने श्रद्धालुओं को अपने साथ बहा दिया। कई दुकानों और ढांचों को भी नुकसान पहुँचा। मौके पर अफरातफरी मच गई और बचाव दलों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया:
“Shri Mata Vaishno Devi Temple के रास्ते पर हुए भूस्खलन में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। घायल शीघ्र स्वस्थ हों, यही मेरी कामना है। प्रशासन सभी प्रभावितों की सहायता कर रहा है। सभी की सुरक्षा और कल्याण के लिए मेरी प्रार्थनाएँ।”
प्रशासन और बचाव कार्य
📞 7772828778 | 7723024600
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद हैं। घायलों को कटरा और जम्मू के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम सामान्य होने तक यात्रा स्थगित कर दें।
सुरक्षा पर सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला ने सवाल उठाए कि जब मौसम विभाग ने पहले ही भारी बारिश की चेतावनी दी थी तो श्रद्धालुओं को रोका क्यों नहीं गया। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसी त्रासदियों से बचने के लिए ठोस सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए।












