📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन। विशाल भमोरिया | The India Speaks

जिले के बिस्टान नगरीय क्षेत्र के ग्राम बन्हैर में किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पालतु सूअरों ने खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। किसान अपनी मेहनत से तैयार की गई फसल को सूअरों के पैरों तले रौंदते देख मायूस हैं।

किसानों की फसलें बर्बाद

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

बन्हैर के किसान राजेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि उन्होंने करीब 4.30 एकड़ जमीन पर मक्का की फसल बोई थी। लेकिन लगभग 2 एकड़ क्षेत्र की फसल पालतु सूअरों ने बर्बाद कर दी। जबकि ग्राम बन्हैर में कोई भी सूअर पालक निवासरत नहीं है।

नगर परिषद में सौंपा आवेदन

राजेंद्र त्रिवेदी ने इस समस्या को लेकर नगर परिषद बिस्टान में लिखित आवेदन भी सौंपा है। उनका आरोप है कि बिस्टान क्षेत्र के कुछ सूअर पालक अपने पालतु सूअरों को लावारिस अवस्था में छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

“इन सूअरों के कारण खेतों की फसलें चौपट हो रही हैं, साथ ही गांव में गंदगी और संक्रमण की आशंका भी बढ़ गई है।”

संक्रमण और बीमारी का खतरा

गांव में इन लावारिस सूअरों की मौजूदगी से ग्रामीणों में संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। बरसात के मौसम में पहले से ही बीमारियों का खतरा अधिक रहता है, ऐसे में यह स्थिति और गंभीर हो सकती है।

किसानों में गहरी नाराजगी

वीरेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि ये सूअर लगभग डेढ़ से दो महीने से किसानों को परेशान कर रहे हैं। किसानों ने अपने स्तर पर फसल बचाने की कोशिश की, लेकिन वे असहाय हैं। वर्षा की लंबी खींच से वैसे ही फसलें प्रभावित हुई थीं, और अब बची-खुची फसलें भी सूअरों के आतंक से नष्ट हो रही हैं।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।