📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

इंदौर। The India Speaks Desk

मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवायएच) में दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में भर्ती दो नवजात बच्चियों को चूहों ने काट लिया, जिसके चलते दोनों की मृत्यु हो गई। दूसरी बच्ची की मौत इलाज के दौरान 3 सितंबर 2025 को हुई।

इस घटना पर जन स्वास्थ्य अभियान, मध्य प्रदेश ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) तथा राज्य मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग की है। साथ ही, अस्पताल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

मानकों के उल्लंघन का आरोप

जन स्वास्थ्य अभियान ने आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले में संक्रमण रोकथाम और नियंत्रण (IPC), भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानक (IPHS – 2022) और डब्ल्यूएचओ के एनआईसीयू सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हुआ है। संगठन का कहना है कि स्वच्छता और सुरक्षा में घोर लापरवाही बरतने के कारण चूहों के काटने से हुए द्वितीयक संक्रमण ने नवजातों की जान ले ली।


संगठन की प्रमुख मांगे

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

जन स्वास्थ्य अभियान, मध्य प्रदेश ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में निम्नलिखित मांगें रखी हैं—

  1. आगे ऐसी कोई मौत न हो, इसके लिए एनआईसीयू में भर्ती अन्य बच्चों की सुरक्षा पहले सुनिश्चित की जाए।
  2. इस पूरे मामले की गहराई से स्वतंत्र जांच हो।
  3. एमवायएच समेत राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण प्रक्रियाओं की फैक्ट-फाइंडिंग जांच कराई जाए।
  4. शिशु मृत्यु का कारण बनी लापरवाही के लिए सिर्फ निलंबन नहीं, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
  5. सभी एनआईसीयू, एसएनसीयू और आईसीयू में सख्त कीट नियंत्रण और IPC ऑडिट करवाकर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
  6. सभी शिशु मौतों का मृत्यु ऑडिट प्रस्तुत किया जाए और उसे सार्वजनिक डोमेन में रखा जाए।
  7. प्रभावित परिवारों को उचित मुआवज़ा और पुनर्वास सहायता दी जाए।
ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।