📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

सवाईमाधोपुर जिले का खण्डार बना भू-माफियाओं का गढ़, राजनीतिक रसूख से कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

सवाईमाधोपुर/खण्डार। सत्यनारायण शर्मा | The India Speaks

सवाईमाधोपुर जिले के खण्डार क्षेत्र में भू-माफियाओं का आतंक चरम पर है। सरकारी और सिवायचक भूमि को कूट रचित दस्तावेजों के माध्यम से बेचा जा रहा है, जिस पर आलीशान इमारतें खड़ी कर दी गई हैं। हैरानी की बात यह है कि अनुसूचित जाति की कृषि भूमि को बिना संपरिवर्तन किए सामान्य वर्ग को बेच दिया गया। इस मामले में एफआईआर क्रमांक 0270, दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को खण्डार कोतवाली में दर्ज की गई थी। मामले में गंभीर धाराएं 420, 467, 468, 471, 120B IPC लगीं, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई ठप पड़ी रही और जांच कर रहे थाना अधिकारी का तबादला कर दिया गया।

राजनीतिक रसूख से दब रहा मामला

इस घोटाले का मुख्य आरोपी पूरण प्रकाश शर्मा बताया जा रहा है, जो राजनीतिक रसूखदार होने के कारण आज तक कानून की गिरफ्त से दूर है। ग्राम पंचायत के रिकॉर्ड से भी कई पट्टे गायब कर दिए गए। हाईकोर्ट के दखल के बावजूद लगभग 11 महीने बीत जाने पर भी मामले का निस्तारण नहीं हो पाया है।

पत्रकार पर हमला और झूठा मुकदमा

हमारे संवाददाता सत्यनारायण शर्मा ने जब इस प्रकरण की मीडिया कवरेज की कोशिश की, तो उन पर भू-माफिया ने अपने साले मुकुट बिहारी शर्मा से हमला करवा दिया। इस हमले में पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं, अगले ही दिन पत्रकार पर झूठा चोरी का मामला दर्ज करवा दिया गया। जब जांच में वीडियो फुटेज पेश की गई तो चोरी की धारा हटाई गई, लेकिन अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर पत्रकार पर दबाव बनाने की कोशिश जारी रही।

आरोपी खुद सरकारी शिक्षक

मजेदार बात यह है कि पूरण प्रकाश शर्मा और मुकुट बिहारी शर्मा दोनों ही सरकारी शिक्षक हैं। इसके बावजूद राजनीतिक संरक्षण और पैसों के बल पर उन्होंने सरकारी तंत्र को अपने कब्जे में कर रखा है। पत्रकार ने जिला पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग की है, क्योंकि उन्हें और उनके परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रची जा रही है।

जनता में आक्रोश और सवाल

इस प्रकरण ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं:

जब निष्पक्ष पत्रकार पर हमला और झूठा मुकदमा हो सकता है तो आम नागरिक को न्याय कैसे मिलेगा?

क्या भ्रष्टाचार और भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई होगी?

खसरा नंबर 181 की विवादित भूमि पर कब तक पर्दा डाला जाएगा?

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।