📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

जिला शिक्षा अधिकारी ने दिया 2 दिन का अल्टीमेटम; काम पूरा न होने पर मान्यता रद्द करने की कार्रवाई होगी

महेश्वर के 9 और बड़वाह के 95 निजी विद्यालयों को नोटिस जारी किए गए हैं।

खरगोन।

​विद्यार्थियों के महत्वपूर्ण शैक्षणिक और वित्तीय कार्यों में घोर लापरवाही बरतने पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) श्री एस.के. कानूड़े ने विकासखंड महेश्वर और बड़वाह के 104 अशासकीय (निजी) विद्यालयों को कारण बताओ सूचना पत्र (शो-कॉज नोटिस) जारी किए हैं।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

​डीईओ श्री कानूड़े ने बताया कि इन स्कूलों ने विद्यार्थियों के नामांकन, मैपिंग, क्लास प्रमोशन और छात्रवृत्ति की प्रोफाइल अपडेशन एवं लॉक जैसे आवश्यक कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे नहीं किए हैं। महेश्वर के 9 और बड़वाह के 95 निजी विद्यालयों को नोटिस जारी किए गए हैं।

वीसी में भी नहीं आते स्कूल संचालक, चेतावनी हुई नजरअंदाज

​डीईओ श्री कानूड़े ने स्पष्ट किया कि इस संबंध में पूर्व में कई बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से निर्देश दिए गए और स्कूल संचालकों को काम पूरा करने के लिए समझाया गया। लेकिन संबंधित विद्यालयों ने निर्देशों की लगातार अवहेलना की और कार्य में कोई प्रगति नहीं दिखाई। इसके अलावा, अधिकांश विद्यालयों द्वारा वीसी में भी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई जाती है, जो उनकी गैर-जिम्मेदारी को दर्शाता है।

2 दिन में काम पूरा करें, नहीं तो मान्यता होगी समाप्त

​डीईओ ने चेतावनी दी है कि यदि इन विद्यालयों द्वारा निर्धारित 2 दिन की समय-सीमा में सभी लंबित कार्य पूर्ण नहीं किए जाते हैं, तो संबंधित विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

​श्री कानूड़े ने यह भी बताया कि महेश्वर और बड़वाह के अलावा अन्य विकासखंडों के विद्यालयों में भी इसी तरह की लापरवाही सामने आई है, जिन्हें जल्द ही नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी विद्यालय संचालकों को तत्काल प्रभाव से काम पूरा करने और अब तक कार्य पूर्ण न करने पर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

​यह कार्रवाई शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों के हितों की सुरक्षा और शासकीय निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।