📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

भव्या मित्तल ने कहा — सरकारी राशि का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं, 10 दिनों में करें पात्र-अपात्र निर्धारण

खरगोन। The India Speaks Desk
प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ियों और लापरवाह हितग्राहियों पर अब प्रशासन का शिकंजा कसने जा रहा है। खरगोन कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि जिन हितग्राहियों को पीएम आवास की किस्त जारी हो चुकी है, लेकिन उन्होंने तय समय में मकान पूरा नहीं किया — उनसे राशि की वसूली की जाएगी।

10 दिनों में होगी पात्र-अपात्रों की सूची तैयार

13 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट सभागृह में हुई समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर मित्तल ने पीएम आवास शहरी योजना की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि अगले 10 दिनों में सभी पात्र और अपात्र हितग्राहियों का निर्धारण किया जाए और अपात्र पाए जाने वालों को तुरंत नोटिस जारी किया जाए।

“जिन हितग्राहियों ने मकान समय पर पूर्ण नहीं किया और सरकारी राशि का उपयोग भी कर लिया — उनसे पूरी राशि की वसूली की जाएगी। सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
— कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल

85 प्रतिशत से कम प्रदर्शन वाले विभागों पर भी निगरानी

बैठक में सीएम हेल्पलाइन, राजस्व, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की भी समीक्षा हुई। कलेक्टर ने कहा कि जिन विभागों का निराकरण प्रतिशत 85% से कम है, उनकी दैनिक समीक्षा की जाएगी और लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय है।

बैठक में शामिल रहे अधिकारी

इस समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश सिंह, एडीएम श्रीमती रेखा राठौर, सहायक कलेक्टर श्री जामदार फरहान इरफान, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रताप कुमार अगास्या, श्री अनिल जैन, एवं खरगोन, भीकनगांव और कसरावद एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।