📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

त्योहार की मिठास में न घुल जाए मिलावट का ज़हर — सोच-समझकर खरीदें मिठाई

खरगोन। The India Speaks Desk
दीपावली का पर्व आते ही बाजारों में रौनक के साथ मिठाइयों की बिक्री भी चरम पर होती है। लेकिन इसी रौनक के बीच मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं, जो स्वाद और लाभ के लालच में स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। नकली मावा, पनीर और रंगीन मिठाइयों का चलन इस समय अपने चरम पर है।

मंडी में नकली पनीर का खुलासा

हाल ही में गाजियाबाद की मंडी में 100 किलो नकली पनीर पकड़ा गया, जिसे बाजार में बेचने की तैयारी थी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर छापा मारकर पनीर जब्त किया और बाद में उसे जमीन में दबाकर नष्ट किया। यह घटना एक बड़ी चेतावनी है कि मिठाइयों और डेयरी उत्पादों में मिलावट का खतरा कितना गंभीर है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की सतर्कता

खरगोन जिले में भी कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर मावा, बर्फी, पेड़ा, मिल्क केक और घी के नमूने लिए हैं। सभी नमूने भोपाल प्रयोगशाला भेजे गए हैं ताकि जांच में मिलावट की स्थिति स्पष्ट की जा सके।

“त्योहारों में उपभोक्ता जागरूक रहें। केवल प्रमाणित प्रतिष्ठानों से ही मिठाई खरीदें और सस्ती व दिखावटी मिठाई से बचें।”
— श्री एच.एल. आवास्या, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी

कैसे पहचानें मिलावटी मिठाई

मावा का रंग ज्यादा पीला या बदबूदार हो तो सतर्क रहें

मिठाई पर अत्यधिक चमक या नकली रंग दिखाई दे तो न खरीदें

खोए की मिठाइयों को खरीदते समय दुकान का लाइसेंस और निर्माण तिथि अवश्य देखें

जनता के लिए जरूरी संदेश

दीपावली की खुशियाँ तभी पूरी होंगी जब स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा। स्वाद की लालच में मिलावटी मिठाई या नकली मावा आपकी सेहत को नुकसान पहुँचा सकता है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।