लगातार प्रयासों से मिल रहे गुमशुदा बच्चों को सुरक्षित घर — परिवार ने जताया पुलिस के प्रति आभार
खरगोन। The India Speaks Desk
पुलिस के सतत प्रयासों से एक और नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। परिवार ने पुलिस टीम के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चला अभियान
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग और पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा नाबालिग बच्चों की दस्तयाबी के विशेष निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के नेतृत्व, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री बिट्टू सहगल एवं अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था।
थाना बलकवाड़ा की तत्परता से मिली सफलता
24 अक्टूबर 2025 को ग्राम धरमपुरी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बालिका के गुम होने की सूचना थाना बलकवाड़ा में दी थी। इस पर थाना बलकवाड़ा में अपराध क्रमांक 354/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बलकवाड़ा निरीक्षक श्री रितेश यादव के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने लगातार पतारसी करते हुए जानकारी जुटाई और पता लगाया कि बालिका मनावर, जिला धार में है। तत्पश्चात पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।
“पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बालिका को सुरक्षित वापस लाने का कार्य किया, जिससे परिजनों को बड़ा सुकून मिला।”
बरामद बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बालिका के बयान दर्ज किए गए हैं, जिनके आधार पर प्रकरण में आगे की विवेचना जारी रहेगी।
📞 7772828778 | 7723024600
टीम के इन सदस्यों का विशेष योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश यादव, उनि पप्पू मौर्य, आरक्षक महेंद्र ठाकुर, आरक्षक धर्मेंद्र सोलंकी, एवं महिला आरक्षक संगीता डूडवे का विशेष योगदान रहा।












