📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

सूझबूझ और तत्परता से कार्य करते हुए सेगांव पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता

खरगोन। प्रभु रंसोरे | The India Speaks
सेगांव कस्बे के बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को एक लगभग 3 वर्षीय बालक रोते हुए मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस चौकी सेगांव की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और बच्चे को अपने संरक्षण में लिया। पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए बालक की सुरक्षा सुनिश्चित की और उसके परिजनों की तलाश शुरू की।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्देश जारी किए। अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी ऊन निरीक्षक श्री अमरसिंह बिलवाल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सेगांव उनि. गजेन्द्र सिंह चौहान व उनकी टीम को बालक के परिजनों की शीघ्र खोज कर सुपुर्दगी सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

निर्देशों का पालन करते हुए सेगांव पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की। इस दौरान सूचना मिली कि बालक व उसके परिजन ग्राम सेगांव के पुराना अस्पताल कैंपस में रहते हैं। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत वहां पहुंचकर परिजनों से संपर्क किया और बालक को सकुशल सुपुर्द कर दिया।

“पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से हमारा बच्चा सुरक्षित घर लौटा है, इसके लिए हम पुलिस विभाग के आभारी हैं।”
— बालक के परिजन

बालक के परिजनों ने पुलिस टीम के इस मानवीय कार्य के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि पुलिस ने जिस तत्परता से कार्य किया, वह सराहनीय है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।