सड़क की दुर्दशा पर फूटा आक्रोश, किसान नेताओं की चेतावनी — “अगर काम शुरू नहीं हुआ तो फिर से होगा आंदोलन”
कतरगांव। प्रभु रंसोरे | The India Speaks
करतरगांव में आज ग्रामीणों का सब्र टूट गया। गांव के मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति और MPRDC की लापरवाही से नाराज़ सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते घंटों तक यातायात ठप हो गया और पुलिस प्रशासन को मौके पर पहुंचना पड़ा।
ग्रामीणों का आरोप है कि MPRDC और पंचायत के बीच विभागीय टकराव के चलते सड़क का निर्माण अधर में लटका हुआ है।
सड़क पर बने गहरे गड्ढों और अधूरे काम के कारण हर दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत और MPRDC एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं, लेकिन इस खींचतान का खामियाजा जनता भुगत रही है।
एक ग्रामीण ने कहा—
“हमारा उद्देश्य रास्ता रोकना नहीं है, लेकिन जब तक प्रशासन कार्रवाई नहीं करता, तब तक हम मजबूर हैं। कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।”
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
नायब तहसीलदार राजेश कुमार ने ग्रामीणों को समझाया और भरोसा दिया कि सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा
📞 7772828778 | 7723024600
किसान नेता गौरी शंकर पाटीदार ने कहा—
“अगर कल तक काम शुरू नहीं हुआ तो फिर से चक्काजाम और उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी।”
✅ ग्रामीणों ने दी चेतावनी — “अगली बार जाम और बड़ा होगा”
प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम को समाप्त किया गया,
लेकिन ग्रामीणों ने साफ कहा कि यदि कार्य निर्धारित समय में शुरू नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।
मुख्य बिंदु:
MPRDC और पंचायत की खींचतान में जनता परेशान
ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, यातायात ठप
पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा, स्थिति नियंत्रण में
नायब तहसीलदार का आश्वासन: “जल्द शुरू होगा काम”
किसान नेता की चेतावनी: “फिर से होगा उग्र आंदोलन”












