करही पुलिस की त्वरित कार्रवाई—दो मोटर पंप, एक बाइक समेत कुल 62 हजार का माल बरामद
खरगोन। The India Speaks Desk
जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोक लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद करही थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। किसानों के खेतों से चोरी किए गए दो मोटर पंप की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी का पूरा सामान भी जब्त किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों—पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण श्री अनुराग, डीआईजी निमाड़ रेंज श्री सिद्धार्थ बहुगुणा व पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा—के निर्देशों के तहत जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमती शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में थाना करही की टीम ने इस मामले में तेजी से काम करते हुए आरोपियों तक पहुँच बनाई।
दिनांक 14.11.2025 को करही थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग किसानों ने सूचना दी कि ग्राम कोगावा और ग्राम बंडेरा में उनके खेतों से मोटर पंप चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने तुरंत अपराध क्रमांक 358/25 और 359/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की।
थाना प्रभारी करही निरीक्षक राजेन्द्र इंगले के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और मुखबिरों को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोदला खेड़ी के रहने वाले अजय मानकर और पिंटू मानकर इस चोरी में शामिल हो सकते हैं।
आरोपियों ने कबूला अपराध, चोरी का सामान बरामद
पुलिस टीम द्वारा दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर वैज्ञानिक व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने मोटर पंप चोरी करना स्वीकार किया।
📞 7772828778 | 7723024600
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर निम्न सामान बरामद किया—
चोरी के 02 मोटर पंप, कुल कीमत: लगभग 22,000 रुपये
चोरी में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल, कीमत: लगभग 40,000 रुपये
कुल जब्त माल: 62,000 रुपये
संपूर्ण कार्रवाई पूर्ण करने के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इस सफल कार्रवाई में एसडीओपी बड़वाह श्री अर्चना रावत, थाना प्रभारी करही निरीक्षक राजेन्द्र इंगले, प.नि. शकुंतला डूडवे, सउनि अजय तमोलिया, प्रधान आरक्षक रकम सिंह, प्रधान आरक्षक रवि कुशवाह, प्रधान आरक्षक हेमसिंह, आरक्षक अनुराग, आरक्षक मुकेश एवं अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।












