📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

ओलिंपियाड विद्यार्थियों की तार्किक एवं वैचारिक क्षमता को नई दिशा देते हैं” — अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान विचार

बड़वाह। The India Speaks Desk
बड़वाह में आयोजित ओलिंपियाड परीक्षाओं में छात्रों का जोश देखने लायक रहा। कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, अंग्रेजी एवं अन्य विषयों में आयोजित इस प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन परीक्षाओं का उद्देश्य बच्चों की तार्किक सोच और वैचारिक समझ का मूल्यांकन करना है, जिससे वे अपनी प्रतिभा को पहचानकर भविष्य में अकादमिक उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें।

“ओलिंपियाड परीक्षाएँ विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा, तर्कशक्ति और विषयगत समझ को विकसित करती हैं। यह परीक्षा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करती है।”
— रेवाराम वर्मा, विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं मेवाराम बर्मन, विकास खंड स्त्रोत समन्वयक

बड़वाह शहर के दो परीक्षा केंद्र —

सांदीपनि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वाह,

— पर सुबह से ही विद्यार्थियों, शिक्षकों और पालकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी।

विकासखंड स्तरीय प्रभारी सुनील भालेकर ने बताया कि:

कन्या शाला केंद्र: 500 में से 266 विद्यार्थी उपस्थित

बालक शाला केंद्र: 322 में से 171 विद्यार्थी उपस्थित

केंद्र प्रभारियों और शिक्षकों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

कन्या शाला केंद्राध्यक्ष हंसा कानूड़े एवं बालक शाला केंद्राध्यक्ष सुधीर राठौर ने बताया कि विभिन्न शालाओं के साथ-साथ उनकी शाला के शिक्षकों ने परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

परीक्षा संचालन में श्री निर्मल चौधरी, सतविंदर सिंह भाटिया, भारती सोनी, जावेद खान, विशाल सिंह चौहान, अनुप अत्रे, बलिराम पटेल, विशाल सोनी, प्रियंका पाराशर, रवींद्र जैन, एवं शीतल सोहनी ने अपना योगदान दिया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।