📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

फोर्ड कार ज़ब्त, 3 लाख रुपये बरामद — कुल 7 लाख का मशरूका जप्त

खरगोन। प्रभु रंसोरे | The India Speaks
खरगोन पुलिस ने एक संगठित ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो जादूटोने का हवाला देकर लोगों के पैसे को कई गुना करने का लालच देते थे। आरोपियों ने कुम्हारखेड़ा निवासी विक्की से 3 लाख रुपये ठगकर फरार होने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों से 3 लाख रुपये नकद और लगभग 4 लाख रुपये की फोर्ड कार भी जप्त की है।


फरियादी विक्की ने पुलिस को बताया कि वह 24 नवंबर को उमरखली रोड पर सफेद फोर्ड कार में बैठे दो पुरुष और एक महिला से मिला। खुद को रितिक कंगाली, गोविंद महाराज और नेहा शर्मा बताने वाले इन लोगों ने उससे बातचीत के बाद दावा किया कि वे जादूटोने के ज़रिये 5.5 लाख रुपये को 12 करोड़ रुपये बना सकते हैं।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

विक्की ने उनके झांसे में आकर बताया कि उसके पास 3 लाख रुपये हैं। तीनों आरोपियों ने इन पैसों को “रूपांतरण” के लिए पर्याप्त बताते हुए उसे ठगी के जाल में फंसा लिया।

स्टोर रूम में रची गई झूठी जादू-टोना रस्म

फरियादी के अनुसार वह आरोपियों को अपने घर लेकर गया और स्टोर रूम में मटका, अगरबत्ती, लाल कपड़ा, मिठाई और पूजा का सामान उपलब्ध कराया।
गोविंद महाराज ने विक्की से 3 लाख रुपये लेकर उन्हें लाल कपड़े में बांधा और मटके में रख दिया। आरोपियों ने कहा कि शमशान की शक्तियों के आने के बाद यह रकम 12 करोड़ रुपये में बदल जाएगी।

इसके बाद उन्होंने विक्की को श्मशान जाकर “मंत्र जाप” करने की बात कही। जब वह लौटकर आया तो कमरे में रखा मटका खाली था और तीनों आरोपी तथा कार मौके से गायब थे।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

CCTV फुटेज, मुखबिर और तकनीकी विश्लेषण से आरोपी पकड़े गए

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली खरगोन में अपराध क्रमांक 509/2025 धारा 318(2), 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस टीम ने क्षेत्र के सभी संभावित रूटों के CCTV फुटेज खंगाले, मुखबिरों को सक्रिय किया और तकनीकी निगरानी बढ़ाई। इसके बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार आरोपियों के नाम क्रमशः गोविंद महाराज उर्फ शेख रहमान, पिता शेख बिस्मिल्ला (45), निवासी मदीना नगर, इंदौर, रितिक कंगाली, पिता संजय कंगाली (27), निवासी ग्राम काटाफोड़, तहसील सतवास, जिला देवास , नेहा शर्मा उर्फ सपना बिल्लोरे, निवासी सुदामा नगर, इंदौर हैं।

    पुलिस ने आरोपियों से 3,00,000 रुपये नकद और फोर्ड कार MP09CG3321 (कीमत 4,00,000 रुपये) जप्त की है।

    उक्त कार्यवाही में एसडीओपी खरगोन श्री रोहित लखारे के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी बीएल मंडलोई के नेतृत्व में
    उनि. राजेन्द्र सिरसाठ, रामजीलाल डुडवे, करनराजसिंह जौधा, सउनि. सुरेश चौहान, प्रआर श्याम पंवार, संतोष शुक्ला, दीपक पाल, धनसिंह पंवार, बालूसिंह, आर. राजेश पटेल, जैतराम बरडे, कृष्णकांत, बाजीराव तथा साइबर सेल के अभिलाष डोंगरे की अहम भूमिका रही।

    ASUS Vivobook Laptop Buy Now

    You missed

    📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

    क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

    🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

    ✍️ ज़िम्मेदारियां:

    ✅ पात्रता:

    💼 लाभ:

    📲 आवेदन करें:

    📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
    📞 मोबाइल: 7772828778

    ⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।