📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

दिव्यांग विद्यार्थियों ने दिखाया अदम्य साहस, प्रतिभा और आत्मविश्वास

खरगोन। The India Speaks Desk
विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर 03 दिसंबर को उत्कृष्ट विद्यालय खरगोन में विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए खेलकूद, साहित्यिक, सांस्कृतिक, नृत्य, गायन, वादन, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। बच्चों ने अदम्य साहस और ऊर्जा के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बापू सिंह परिहार तथा विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष श्री भोलू कर्मा ने किया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया और विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।


“दिव्यांगजनों के अधिकार और सम्मान हमारी सामूहिक जिम्मेदारी”

मुख्य अतिथि श्री बापू सिंह परिहार ने कहा कि यह दिवस हमें दिव्यांगजनों के सम्मान और समान अवसरों के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। विद्यार्थियों ने जिस जोश और जुनून के साथ प्रदर्शन किया है, वह समाज के लिए प्रेरणा है। विशिष्ट अतिथि श्री भोलू कर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं और समाज में समावेशन की मजबूत भावना विकसित करती हैं।


बच्चों के उत्साह से मैदान हुआ जीवंत

खेलकूद प्रतियोगिताओं में दिव्यांग विद्यार्थियों ने अपनी शारीरिक क्षमता और दृढ़ इच्छाशक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। यह आयोजन न केवल बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देता है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि योग्यता अवसरों की मोहताज नहीं होती।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

समापन समारोह में विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


प्रमुख प्रतियोगिताओं के संयुक्त परिणाम

रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 9–12 में फिरा जमरे और 1–8 में निहारिका राठौड़ प्रथम रहीं। चित्रकला में कक्षा 9–12 से नेहा यादव और 1–8 से अनिल बर्डे विजेता बने। संगीत प्रतियोगिता में एकल गायन में राहुल घनश्याम तथा समूह गायन में राहुल एवं समूह प्रथम रहे। 100 मीटर रेस (श्रवण बाधित) में कक्षा 11–12 के सुनील राजाराम और 9–10 के अंकित जगदीश विजेता बने, जबकि बालिका वर्ग (9–12) में फिरा जमरे प्रथम रहीं। 50 मीटर रेस (मानसिक दिव्यांग) में बालक वर्ग में रोहित भंगा और बालिका वर्ग में निशा महादेव प्रथम रहीं। 50 मीटर रेस (श्रवण बाधित) में बालक वर्ग में गोविंद मदन और बालिका वर्ग में आंचल मुकेश विजेता बने। 25 मीटर रेस में श्रवण बाधित बालक वर्ग में कृष्णा शिवराम, बालिका वर्ग में नंदिनी सुभाष, दृष्टिबाधित बालक वर्ग में कार्तिक राजकुमार और बालिका वर्ग में हिना लोकेश प्रथम रहे। गोला फेंक में बालक (5–8) में गोविंद मदन, बालक (9–10) में रिनकेश सिंह और बालिका (5–8) में कंचन विजेता रहीं। भाला फेंक में बालक (9–10) में अंकित चौहान और 11–12 में सुनील सोलंकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार कानुडे, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री धर्मेंद्र गांगले, जिला परियोजना अधिकारी श्री खेमराज सेन, सहायक संचालक सुश्री सोनालिका अचाले, क्रीड़ा निरीक्षक श्री हबीब बेग मिर्जा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री जगदीश सोलंकी एवं एपीसी श्री प्रदीप सोलंकी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600
ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।