📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

भविष्य निर्माण के लिए एकजुट होकर भ्रष्टाचार के विरोध का संकल्प

बड़वाह। The India Speaks Desk
जवाहरलाल नेहरू शासकीय महाविद्यालय बड़वाह में 09 दिसंबर 2025 को यूनिसेफ और एनएचडीसी ओंकारेश्वर के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार के उन्मूलन को लेकर अपने प्रभावी विचार रखे।


15 विद्यार्थियों ने की सहभागिता, विजेताओं को मिला सम्मान

इस प्रतियोगिता में कुल 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परिणाम इस प्रकार रहे:

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

प्रथम पुरस्कार: कु. सुखनीत कौर भाटिया

द्वितीय पुरस्कार: कु. लक्ष्मी चौहान

तृतीय पुरस्कार: कु. सोनी वर्मा

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

सांत्वना पुरस्कार: कु. खुशबू आवले, कु. मीनाक्षी तंवर
सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।


कार्यक्रम निर्देशन और निर्णायक मंडल

यह आयोजन प्रभारी प्राचार्य प्रो. के. सी. कैथवास के निर्देशन में संपन्न हुआ।
निर्णायक के रूप में उपस्थित थे:

डॉ. सुनील शर्मा

श्री देवेंद्र सैयाम

प्रो. रजनी खेडेकर

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रमेश कुमार औचट ने किया।


भ्रष्टाचार विरुद्ध जागरूकता: युवाओं की अहम भूमिका

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि—

“हमें किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं करना चाहिए और दूसरों को भी भ्रष्टाचार न करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। न रिश्वत देंगे, न रिश्वत लेंगे, और हर कार्य को ईमानदारी से करेंगे।”

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में ईमानदारी, जागरूकता और भ्रष्टाचार के विरुद्ध सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना था। वक्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार को पूर्ण रूप से समाप्त करने के लिए युवा वर्ग को संगठित होकर मजबूत पहल करनी होगी।


तकनीक और जागरूकता से संभव है भ्रष्टाचार पर नियंत्रण

विद्यार्थियों ने अपने भाषणों में आधुनिक तकनीकों, पारदर्शिता प्रणाली और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के उपयोग को भी रेखांकित किया, जिनके माध्यम से भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगा सकती है।
छात्रों ने यह भी साझा किया कि युवा वर्ग समाज को शिक्षित और जागरूक करके बड़ी भूमिका निभा सकता है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।