📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति — वक्ताओं के उद्गार

बड़वाह। The India Speaks Desk
10 दिसंबर 2025 को जवाहरलाल नेहरू शासकीय स्नातक महाविद्यालय, बड़वाह में मानव अधिकार दिवस बड़े उत्साह और गंभीरता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम संस्था प्रमुख डॉ. मंगला ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सबल सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए व्यक्ति को अनुशासित, ईमानदार और जागरूक होना आवश्यक है।
उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का वास्तविक लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुँचना चाहिए, क्योंकि यही उनका मौलिक अधिकार है।

मानव अधिकार जन्म से प्राप्त मौलिक स्वतंत्रताएँ — डॉ. अरविंद श्रीवास्तव

कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक एवं राजनीति विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने विस्तार से मानव अधिकारों की परिभाषा और महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

उन्होंने कहा कि —

“मानव अधिकार वे मौलिक अधिकार हैं जो हर इंसान को जन्म से प्राप्त होते हैं, चाहे उसकी राष्ट्रीयता, लिंग, धर्म, भाषा या स्थिति कुछ भी हो।”

उन्होंने बताया कि मानव अधिकार जीवन, स्वतंत्रता, समानता और सम्मान से जीने की गारंटी देते हैं।
इनमें शामिल हैं—

शिक्षा का अधिकार

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

भोजन का अधिकार

काम का अधिकार

स्वास्थ्य का अधिकार

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता

उन्होंने कहा कि महिलाएँ, बच्चे और युद्ध बंदी भी इन अधिकारों के समान हकदार हैं, और सरकारें इनके संरक्षण के लिए बाध्य हैं।

डॉ. श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि—

“हर भारतीय नागरिक को अपने मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों को जानना और समझना चाहिए। यह जागरूकता नागरिकों को भय, उत्पीड़न और भेदभाव से मुक्त जीवन जीने में सक्षम बनाती है।”

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।