📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

कृषि एवं उद्यानिकी की उन्नत तकनीकों का किया विस्तृत अवलोकन, प्रगतिशील किसानों से की चर्चा

खरगोन। The India Speaks Desk
कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने गुरुवार, 11 दिसंबर को गोगावां विकासखण्ड के कई ग्रामों का मैदानी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषि एवं उद्यानिकी की नवीन तकनीकों, नवाचारों तथा प्रगतिशील किसानों द्वारा अपनाए गए प्रयोगों का अवलोकन किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन तकनीकों को अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाया जाए, ताकि किसानों की आमदनी में वृद्धि हो सके।


ग्राम मगरिया में किसान संजय कुशवाह द्वारा एक ही खेत में पपीता, लौकी और अदरक की मल्टीलेयर फार्मिंग की जा रही है। कलेक्टर ने इस नवाचार को सराहते हुए विभाग को निर्देश दिए कि ऐसी तकनीकों को अन्य किसानों तक पहुंचाकर व्यापक रूप से प्रचारित किया जाए।

“मल्टीलेयर फार्मिंग से किसान एक ही खेत में कई फसलें लेकर अधिक आमदनी कमा सकते हैं।”


ग्राम गोवाड़ी में किसान मनोज कुशवाह के पॉलीहाउस में खीरा फसल का निरीक्षण किया गया। जिले में अधिकतर किसान पॉलीहाउस में नर्सरी उत्पादन करते हैं, लेकिन मनोज कुशवाह नर्सरी के साथ खीरा और शिमला मिर्च की फसल लेकर बेहतर लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
कलेक्टर ने उनके नवाचार और परिवार के सहयोग की सराहना की।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

महिला समूहों के साथ बीज उत्पादन कार्यक्रम की सराहना

ग्राम बजरंगपुर में गोगावां फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड (FPO) द्वारा विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों—खाटू श्याम, गुरूकृपा, जय गुरुदेव एवं एकता महिला समूह—के साथ चल रहे मिर्च एवं प्याज बीज उत्पादन कार्यक्रम का अवलोकन किया गया।
महिलाओं ने बताया कि उन्हें मजदूरी के साथ FPO के लाभ का 50 प्रतिशत भी मिलेगा। यह जिले में एक अनोखी पहल है।

“महिला समूहों की भागीदारी से आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय स्तर पर बीज उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।”


ग्राम बोरगांव में किसान धीरेन्द्र राठौड़ के खेत पर उच्च घनत्व रोपण प्रणाली (HDPS) से केले की फसल और तरबूज की अंतरवर्ती खेती देखी गई। सामान्यतः 1 एकड़ में 1300 पौधे लगाए जाते हैं, लेकिन उन्होंने नवाचार के रूप में 1700 पौधे लगाए हैं।
इसके बाद किसान मानसिंह चौहान के खेत में ड्रिप आधारित चना फसल का निरीक्षण किया गया, जिसमें उत्पादन 4–5 क्विंटल प्रति एकड़ से बढ़कर 7–8 क्विंटल तक पहुँच चुका है।


कलेक्टर ने ग्राम बोरगांव स्थित FPO संचालित हाईब्रिड बी.टी. कपास बीज प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया और किसानों से संवाद किया।
इसके बाद ग्राम बैजापुर में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत आत्मा द्वारा स्थापित बायो रिसोर्स सेंटर (BRC) का दौरा किया। यहां जीवामृत, वर्मी कम्पोस्ट, बूम स्प्रे मशीन तथा कृषि महाविद्यालय खंडवा के छात्रों द्वारा विकसित उन्नत कृषि मॉडल का अवलोकन किया गया।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

निरीक्षण के दौरान उप संचालक कृषि एस.एस. राजपूत, उप संचालक उद्यानिकी के.के. गिरवाल, नाबार्ड के DDM विजेन्द्र पाटिल, सहायक संचालक कृषि प्रकाश ठाकुर, निमाड़ फ्रेश FPO के संचालक बालकृष्ण पाटीदार, कृषि एवं उद्यानिकी अमला तथा स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।