📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन। The India Speaks Desk

कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में शुक्रवार, 12 दिसंबर को कलेक्ट्रेट सभागृह में जिला वाटरशेड विकास सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद पंचायतों से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, जल संरक्षण योजनाओं और लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान जनपद सीईओ के हाईकोर्ट में लंबित प्रकरणों एवं वृंदावन ग्राम योजना के स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जो सब इंजीनियर कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही लेबर बजट के अंतर्गत मस्टर जारी कर नियमित रूप से कार्य सुनिश्चित करने को कहा गया।

खेत तालाब और जल गंगा संवर्धन पर फोकस

कलेक्टर सुश्री मित्तल ने निर्देश दिए कि खेत तालाब योजना अंतर्गत जिन कार्यों का वित्तीय भुगतान हो चुका है, उनका भौतिक कार्य भी अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए।
उन्होंने अगले माह तक जल गंगा संवर्धन के सभी कार्य पूर्ण करने तथा भुगतान से पूर्व फोटो लेकर क्रॉस वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

“जनवरी माह तक खेत तालाबों का 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण होना चाहिए, अन्यथा संबंधित सब इंजीनियरों पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।”

सभी जनपद सीईओ को खेत तालाब कार्यों की दैनिक समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।

जल गंगा संवर्धन योजना अंतर्गत डगवेल रिचार्ज कार्य 15 जनवरी तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अमृत सरोवर योजना की जनपदवार प्रगति की समीक्षा करते हुए पुराने जल संवर्धन कार्यों के लिए स्पष्ट टारगेट निर्धारित करने को कहा गया।

“एक बगिया मां के नाम” और नल-जल योजना पर निर्देश

कलेक्टर ने एक बगिया मां के नाम योजना की समीक्षा करते हुए सभी स्थलों पर शत-प्रतिशत तार फेंसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नल-जल वसूली के लिए चयनित ग्रामों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निष्क्रिय समूहों को बदलने और हर माह बीसी एवं समूहों की बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। समूहों द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकानों की भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर सुश्री मित्तल ने पीएम आवास प्लस 2024-25 के अंतर्गत तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के आवासों में छत डालने के कार्यों में तेजी लाने, बालक-बालिका स्कूल शौचालय, आंगनवाड़ी भवनों में बाल सुलभ शौचालय, विधायक-सांसद निधि के लंबित कार्यों तथा शाला मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जहां शाला मरम्मत संभव नहीं है, वहां अतिरिक्त कक्ष निर्माण के प्रस्ताव शीघ्र भेजे जाए।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश सिंह, एई पीएचई श्री राहुल सूर्यवंशी, समस्त जनपद सीईओ, इंजीनियर एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।