📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

नागरिक सुविधा और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने पर रहा फोकस

खंडवा। The India Speaks Desk

मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष श्री एस.एन. मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, खंडवा में आयोग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोग के सदस्य श्री मुकेश कुमार शुक्ला, सचिव श्री अक्षय कुमार सिंह सहित कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन गौड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी तथा जिले के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

आयोग अध्यक्ष श्री एस.एन. मिश्रा ने बैठक में बताया कि नागरिकों को सरल, सुलभ और जनोन्मुखी प्रशासन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभाग, जिला, तहसील और विकासखंड जैसी प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन हेतु आयोग का गठन किया गया है।
उन्होंने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों और जन अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक इकाइयों का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा, जिससे प्रशासकीय कार्यों की दक्षता में वृद्धि हो सके।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

आयोग के सदस्य श्री मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए सुझाव आयोग के पोर्टल www.mpaurc.mp.gov.in के माध्यम से प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से प्राप्त सुझावों पर जिला कलेक्टर विचार कर अपनी अनुशंसा सहित आयोग को प्रेषित करेंगे।

श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि जिला और सब-डिवीजन स्तर पर बैठकों का आयोजन कर प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन संबंधी सुझाव एकत्र किए जाएं।
ग्राम पंचायत, राजस्व निरीक्षक मंडल एवं तहसील स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में वृहद बैठक आयोजित कर युक्तियुक्तकरण के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।
सभी तहसीलों और अनुविभागों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर कलेक्टर अंतिम प्रस्ताव तैयार कर आयोग के पोर्टल पर अपलोड करेंगे, जिसकी ही समीक्षा आयोग द्वारा की जाएगी।

आयोग के सचिव श्री अक्षय कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि खंडवा जिले के अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए, जिसके माध्यम से सुझाव और आवश्यक जानकारियां साझा की जा सकें।
उन्होंने बताया कि बैठक की फॉलोअप कार्यवाही की समीक्षा के लिए आगामी बैठक तीन माह बाद पुनः खंडवा में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।