सुर सागर कला मंच और एमडी डी बाल भवन की संयुक्त प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन
करनाल। राजेंद्र करनाल | The India Speaks
नव वर्ष 2026 के स्वागत अवसर पर सुर सागर कला मंच करनाल और एमडी डी बाल भवन द्वारा संयुक्त रूप से “एक शाम एमडी डी के बच्चों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन बाल भवन प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में यमुनानगर से पहुंचे अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त धीरज कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, जबकि चीफ विजिलेंस अधिकारी शशिकांत शर्मा और सामाजिक कार्यकर्ता दिलबाग सिंह लाठर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, संस्था संस्थापक पी.आर. नाथ, अध्यक्ष परमिंदर पाल सिंह, सीईओ सुरेन्द्र सिंह मान एवं सुर सागर कला मंच के संस्थापक जितेन्द्र गर्ग द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
कार्यक्रम में सुर सागर कला मंच और एमडी डी बाल भवन के बच्चों ने मिलकर एक से बढ़कर एक फिल्मी गीत प्रस्तुत किए, जिन पर उपस्थित श्रोता भावविभोर होकर झूम उठे।
गुरमीत सिंह ने “आने से उसके आए बहार”, अंजू मान ने “तोरा मन दर्पण कहलाए”, विनोद शर्मा ने “चांदी की दीवार न तोड़ी”, पूनम गोयल ने “है नीले गगन के तले”, जितेन्द्र मुटरेजा ने “बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा” और वंशिका ने “पर्दे में रहने दो” गीत प्रस्तुत किए।
बच्चों की प्रस्तुति बनी कार्यक्रम का आकर्षण
संतोख कौर ने “बच्चे मन के सच्चे”, मुख्य अतिथि धीरज कुमार ने “पल भर के लिए कोई हमें प्यार कर ले”, सीमा हंस ने “नजर के सामने”, विनोद भास्कर ने “जीवन चलने का नाम”, रमेश कुमार ने “बहारों फूल बरसाओ” और दलीप ने “सुहाना सफर और ये मौसम हसीं” गीत गाकर खूब तालियां बटोरीं।
इसके अलावा प्रीति भारती, प्रनव जावा, कमलजीत कौर, राजीव सुनेजा, कुमारी खुशबू व मास्टर पवन, श्वेता, तेजस और कुमारी निशू की प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का सुंदर और प्रभावशाली संचालन अंजू शर्मा ने किया।
इस अवसर पर एमडी डी बाल भवन के संस्थापक पी.आर. नाथ, अध्यक्ष परमिंदर पाल सिंह और सीईओ सुरेन्द्र सिंह मान द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों तथा सुर सागर कला मंच के संस्थापक जितेन्द्र गर्ग को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रिंसिपल कविता कपूर, लाभ सिंह लाठर, अविनाश कुमारी, दिनेश बक्सी सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।












