📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

पंचायत रिकॉर्ड गायब मामले में जनपद पंचायत का नोटिस, 15 जनवरी की जांच पर टिकी निगाहें

बड़वाह। The India Speaks Desk
बड़वाह कस्बा पंचायत की सरपंच चेतना राजेश पाटीदार की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। अनियमितताओं, जांच और प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब एक और गंभीर मामला सामने आया है। इस बार मामला पंचायत के महत्वपूर्ण रिकॉर्ड गायब होने से जुड़ा है, जिस पर जनपद पंचायत बड़वाह ने सरपंच को सख्त नोटिस जारी किया है।

निलंबित सचिव ने खोले रिकॉर्ड गायब होने के राज

निलंबित सचिव बाबूलाल सीटोले द्वारा जनपद पंचायत को दिए गए आवेदन में बताया गया कि वे दिनांक 24 फरवरी 2023 को बड़वाह कस्बा पंचायत में पदस्थ थे। उस समय पंचायत भवन की हालत खराब होने के कारण पंचायत का संपूर्ण रिकॉर्ड सरपंच की अनुमति से अस्थायी रूप से सुरक्षित रखा गया था।
आवेदन में उल्लेख है कि इसमें टीएस, एसएस, कैशबुक, बिल-वाउचर, माप पुस्तिका, एजेंडा रजिस्टर, ग्रामसभा प्रस्ताव सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल थे।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

सचिव बाबूलाल सीटोले ने दो गवाहों के साथ यह आवेदन प्रस्तुत करते हुए दावा किया कि अब वह समस्त रिकॉर्ड पंचायत में उपलब्ध नहीं है। इससे न केवल प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है, बल्कि जांच प्रक्रिया भी बाधित हो रही है।

15 जनवरी को जांच दल के सामने पेश करने होंगे दस्तावेज

जनपद पंचायत बड़वाह के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सरपंच चेतना पाटीदार को निर्देश दिए हैं कि वे 15 जनवरी 2026 को गठित जांच दल के समक्ष ग्राम पंचायत का संपूर्ण रिकॉर्ड प्रस्तुत करें।

नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किया गया, तो सरपंच के विरुद्ध पंचायत राज अधिनियम की धारा 92 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाएगा। इसके अंतर्गत न्यायालय द्वारा सिविल जेल भेजे जाने अथवा अन्य वैधानिक कार्रवाई की संभावना भी जताई गई है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित पर होगी।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

गौरतलब है कि सरपंच चेतना राजेश पाटीदार पहले भी कई बार अनियमितताओं, जांच, नोटिस और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में रही हैं। अब पंचायत रिकॉर्ड जैसे गंभीर विषय पर नोटिस जारी होने से उनके लिए मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं।
प्रशासनिक हलकों में इस पूरे मामले को लेकर खासी हलचल है और सभी की निगाहें अब 15 जनवरी को होने वाली जांच पर टिकी हुई हैं।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।