📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

कपिला दीदी ने कहा – भारत एकमात्र देश है जहाँ मातृभूमि को ‘माँ’ कहा जाता है, गौमाता से है इसका आत्मिक संबंध

बड़वाह (सुनील परिहार)। द इंडिया स्पीक्स

नगर में पहली बार नगर पालिका परिषद एवं गोसेवकों के संयुक्त सहयोग से पांच दिवसीय भव्य संगीतमय गौ कथा का शुभारंभ हुआ। शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ इसका पहला दिन शुरू हुआ। कलश यात्रा का आयोजन रेलवे स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर से पूजन-अर्चन के बाद शाम 5 बजे प्रारंभ हुआ।

कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण किए बैंड-बाजे के साथ चल रही थीं। इस भव्य शोभायात्रा में बग्गी में विराजमान पूज्य कपिला दीदी का नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टेशन होते हुए कथा स्थल नगर पालिका परिसर पहुँची।

विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने किया गौ पूजन

कथा स्थल पर विधायक सचिन बिरला, नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं गोसेविका सोनाली पवार ने गौमाता का पूजन कर गुड़ खिलाया। व्यासपीठ पर पार्षद रजनी भंडारी ने कथावाचक कपिला दीदी को पुष्पहार पहनाकर उनका सम्मान किया।

गौमाता से जुड़ाव भारत को पूजनीय बनाता है” — कपिला दीदी

कथा के प्रथम दिन कपिला दीदी ने भारत और गौमाता के संबंध पर विचार रखते हुए कहा—

“भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहाँ अपनी मातृभूमि को ‘माँ’ कहा जाता है, और इसका कारण गौमाता से आत्मिक जुड़ाव है। जब हम गौमाता से जुड़ते हैं, तो हर चीज पूजनीय बन जाती है — यही कारण है कि भारत को ‘भारत माता’ कहा जाता है।”

उन्होंने यह भी बताया कि गौ सेवा मात्र परंपरा नहीं, आत्मा से जुड़ने का मार्ग है।

भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

कार्यक्रम में अनिल राय, राजेश सराफ, रवि एरन, बाबूलाल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, विजय वर्मा, राजेन्द्र शर्मा, विजय सिंह चौहान सहित नगर के अनेक श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।