🖋️ रिपोर्ट: सोनू नायक | द इंडिया स्पीक्स
📍 स्थान: खरगोन / बड़वाह
बड़वाह नगर के लिए ऐतिहासिक क्षण रहा, जब स्थानीय दिगम्बर जैन समाज ने पहली बार भक्तामर स्तोत्र की संगीतमय भव्य आराधना का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन दिगम्बर जैन धर्मशाला में किया गया, जहां ब्रह्मचारी पारस भैय्या एवं विधानाचार्य वैभव भैय्या के सानिध्य में यह दिव्य आराधना संपन्न हुई।
✨ 2352 दीपकों की रोशनी में भक्तिभाव से नाचा पूरा समाज
समाज के प्रचार मंत्री मनीष जैन ने बताया कि यह विशेष अनुष्ठान सकल जैन समाज बड़वाह के श्रद्धालुओं द्वारा 2352 शुद्ध घी के दीपों से आयोजित किया गया। संगीतकार कमल जैन की सुरमयी भजनों की प्रस्तुति पर भक्तगणों ने नृत्य कर भगवान की स्तुति की।
📖 48 काव्यों वाले भक्तामर में हर श्लोक का है दिव्य अर्थ
श्री भक्तामर स्तोत्र, जिसे आचार्य मानतुंग स्वामी द्वारा रचा गया है, उसमें 48 श्लोक हैं और हर श्लोक विशेष ऊर्जा व प्रभाव से युक्त है। इस अवसर पर मंडल विधान की आकर्षक रचना विवेक जैन, ऋषभ जैन, सिद्धम जैन, हितांश जैन और प्रियांश जैन द्वारा की गई।
📞 7772828778 | 7723024600
🙏 महिला मंडल और युवाओं की अहम भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल और युवा वर्ग ने विशेष सक्रियता दिखाई। अल्प समय में भव्य आयोजन की सफलता पर समाज अध्यक्ष अशोक जैन और संपूर्ण कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं और समाजजनों का आभार जताया।












