📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बड़वाह, । The India Speaks Desk

तहसील विधिक सेवा समिति बड़वाह की अध्यक्ष एवं प्रथम जिला व अपर सत्र न्यायाधीश सुश्री श्वेता गोयल द्वारा उप जेल बड़वाह में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान न्यायाधीश गोयल ने बंदियों से संवाद किया, उनकी समस्याओं को जाना और उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी।

उप जेल बड़वाह में कुल बंदी 98 हैं, जिनमें विचाराधीन बंदी 92 और सजायाफ्ता बंदी 6 शामिल हैं। न्यायाधीश ने उन बंदियों की अपील कराने के निर्देश दिए, जिनकी अभी तक अपील नहीं हुई थी।


बंदियों से बातचीत और समस्याओं का समाधान

बंदियों ने अपनी समस्याएँ न्यायाधीश के समक्ष रखीं।
न्यायाधीश ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर ध्यान दिया और जेल में बंदियों को दी जाने वाली नाश्ता, भोजन और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।

“हमारे उद्देश्य में बंदियों को उनके अधिकारों और न्याय प्रक्रिया की जानकारी देना शामिल है, ताकि वे अपने मामलों और सुविधाओं के बारे में सजग हों,”
— न्यायाधीश सुश्री श्वेता गोयल


शिविर में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी

शिविर में जेलर युवराज सिंह मुवेल, न्यायालय कर्मचारी प्रदीप पाराशर, और जेल स्टाफ आकाश तहाड़, नरेन्द्र मालवीय, फार्मिस्ट राजेश कर्मा उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।