स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा: नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जी गुप्ता और CMO कुलदीप जी किंशुक के निर्देशन में चला अभियान
बड़वाह। The India Speaks Desk
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 19 सितंबर 2025 को बड़वाह नगर पालिका द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश जी गुप्ता और मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कुलदीप जी किंशुक के निर्देशन में संचालित हुआ।
दो किलोमीटर तक चला सफाई अभियान
अभियान वार्ड क्रमांक 02 स्थित कालंका माता मंदिर से लेकर जयंती माता मंदिर तक लगभग दो किलोमीटर के मार्ग पर चलाया गया। इस दौरान वार्ड एक, केंद्रीय विद्यालय फॉरेस्ट कॉलोनी, फॉरेस्ट नाका से लेकर जयंती माता पहुंच मार्ग की विशेष सफाई की गई।
नवरात्रि पर्व और नर्मदा परिक्रमा को देखते हुए
📞 7772828778 | 7723024600
नगर पालिका ने यह विशेष अभियान आगामी नवरात्रि पर्व और नर्मदा परिक्रमा को ध्यान में रखते हुए चलाया। नवरात्रि के दौरान हजारों श्रद्धालु इस मार्ग से होकर कालंका माता और जयंती माता मंदिर पहुंचते हैं। इसके अलावा यह मार्ग नर्मदा परिक्रमा पथ से भी जुड़ा हुआ है। श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका ने इस सफाई अभियान को लगातार जारी रखने का संकल्प लिया।
नगर पालिका की अपील
नगर पालिका प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। नगर पालिका ने कहा कि – “स्वच्छता ही सेवा है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सफाई व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।”












