📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

धार्मिक आस्था से जुड़ी पांच दिवसीय यात्रा की तैयारियां तेज़

बड़वाह। The India Speaks Desk
निमाड़ और मालवा के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था से जुड़ी मां नर्मदा की 50वीं औंकारेश्वर नर्मदा पंचकोशी यात्रा आगामी 1 नवंबर से 5 नवंबर तक आयोजित होगी। करीब 75 किलोमीटर की यह कठिन और पवित्र यात्रा ओंकारेश्वर से प्रारंभ होकर अंजरुद, सनावद, टोकसर, सेमरला, बड़वाह, सिद्धवरकूट होते हुए पुनः ओंकारेश्वर में सम्पन्न होगी। हजारों श्रद्धालु इस यात्रा में भाग लेकर मां नर्मदा की परिक्रमा पूर्ण करेंगे।

एसडीएम ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक

शुक्रवार को एसडीएम सत्यनारायण दर्रे और एसडीओपी अर्चना रावत ने जनपद पंचायत सभागृह में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व सरपंचों की बैठक ली।
एसडीएम ने कहा कि—

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

“यह क्षेत्र की महत्वपूर्ण धार्मिक यात्रा है। यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पुख्ता की जाएं। प्रत्येक विभाग अपने दायित्वों का पालन ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से करें।”

एसडीएम ने सीबीएमओ को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों को यात्रा मार्ग पर जगह-जगह तैनात किया जाए, साथ ही चलित एंबुलेंस वाहन की भी व्यवस्था सुनिश्चित हो।
वहीं, एसडीओपी अर्चना रावत ने कहा कि संबंधित विभाग नावों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराएं। सभी नावों की जांच के बाद अनुमति पत्र जारी किए जाएंगे।

ग्राम पंचायतों को दिए गए निर्देश

सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिवों को यात्रा मार्ग की साफ-सफाई, मुरम डालने, झाड़ियां हटाने, प्रकाश व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, टैंकर और टेंट की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही यह भी कहा गया कि यात्रा समाप्त होने के बाद सफाई और मरम्मत कार्य तत्काल किया जाए।
स्वास्थ्य विभाग को प्रत्येक प्रमुख पड़ाव पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाने के निर्देश भी दिए गए।

लोहे की नावों पर सख्त प्रतिबंध

बैठक के दौरान नाविक बाबूलाल केवट ने बताया कि टोकसर घाट से लगभग 25 नावें श्रद्धालुओं को पार कराती हैं।
इस पर एसडीएम दर्रे ने कहा कि—

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

“सभी नाव संचालक अपनी नावों का एस्टीमेट प्रस्तुत करें। क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाई जाएं। केवल अच्छी और सुरक्षित नावों को ही संचालन की अनुमति मिलेगी। टूटी या लोहे की नावों पर प्रतिबंध रहेगा।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नावों में सवार सभी यात्रियों और चालकों के लिए लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य रहेगा।

अधिकारियों की उपस्थिति

बैठक में तहसीलदार शिवराम कनासे, टीआई बलराम राठौड़, सीईओ मुकेश जैन, सनावद टीआई आर.एस. ठाकुर, रेंजर निशांत, सनावद तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।