शुरुआती दिन 25 क्विंटल कपास की आवक, 3790 से 7200 रुपये तक रहे भाव
खरगोन। The India Speaks Desk
कृषि उपज मंडी समिति बड़वाह में 04 सितंबर को कपास सीजन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सत्यनारायण दर्रो, तहसीलदार शिवराम कनासे और मंडी सचिव योगेश बर्वे की मौजूदगी में मंडी प्रांगण में वैदिक पद्धति से पूजन कर मुहूर्त की शुरुआत हुई। कृषकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
पहला सौदा 7150 रुपये पर


ग्राम भोरई के किसान कड़वाजी अमरसिंह की कपास की नीलामी सबसे पहले हुई। इसमें मेसर्स बजरंग कॉटन, बड़वाह ने 7150 रुपये प्रति क्विंटल की प्रथम बोली लगाई।
शुरुआती दिन की आवक और भाव
पहले दिन मंडी में लगभग 25 क्विंटल कपास की आवक हुई। व्यापारियों ने 3790 रुपये से लेकर 7200 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव दिए। हालांकि खराब मौसम के चलते आवक सीमित रही।
📞 7772828778 | 7723024600
मौसम सुधरने पर बढ़ेगी आवक
किसानों ने उम्मीद जताई कि सितंबर के मध्य तक मौसम साफ हो गया तो आवक में तेजी आएगी।
मंडी सचिव की सूचना
मंडी सचिव योगेश बर्वे ने बताया—
“आगामी आदेश तक कपास मंडी बंद रहेगी। मंडी पुनः चालू होने पर कृषकों को पृथक से सूचना दी जाएगी। किसानों से अनुरोध है कि वे अपनी उपज विक्रय के लिए फिलहाल मंडी न लाएँ, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।”












