📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

लाभार्थियों को लोन वितरण और 8 केंद्रीय योजनाओं से जोड़ा गया

बड़वाह। The India Speaks Desk
नगरपालिका परिषद बड़वाह द्वारा दिनांक 25 सितंबर 2025 को पुनर्गठित पीएम स्वनिधि योजना के प्रचार-प्रसार अंतर्गत एक भव्य लोक कल्याण मेला आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने भाग लिया।

लोन वितरण और डिजिटल ऑनबोर्डिंग

कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ₹15,000, ₹25,000 और ₹50,000 तक के लोन वितरित किए गए। साथ ही डिजिटल ऑनबोर्डिंग और सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइलिंग की गई, जिसके माध्यम से लाभार्थियों को भारत सरकार की 8 प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी

इस अवसर पर माननीय नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश जी गुप्ता, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री कुलदीप किन्शुक, पार्षदगण श्रीमती रजनी भंडारी, श्री रूपसिंह रावत, श्री सुनील चौधरी, श्री विजय महाजन, श्री विजय सोनी और श्री नरेंद्र जायसवाल मौजूद रहे।

भाजपा पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक रहे शामिल

भाजपा जिला महामंत्री श्री महिम ठाकुर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री अंकित गुप्ता सहित नगर के गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसके अलावा NULM कर्मचारी श्रीमती प्रफुल्लबाला जोशी, पूर्णिमा राठौड़, जितेंद्र मंडलोई, राहुल तिवारी और नगरपालिका के अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।