📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत “वेस्ट टू आर्ट” थीम पर बना I ❤️ Barwaha सेल्फी प्वाइंट

बड़वाह। The India Speaks Desk
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर पालिका बड़वाह ने वार्ड क्रमांक 13 सिविल अस्पताल के सामने स्थित वर्षों पुराने कचरा डंपिंग स्थल का सफलतापूर्वक रूपांतरण कर दिया है। यह स्थल, जो कभी गंदगी का प्रतीक था, अब “स्वच्छता लक्षित इकाई (CTU)” के रूप में विकसित होकर शहरवासियों के लिए प्रेरणा स्थल बन गया है।

कचरे से कला: वेस्ट टू आर्ट थीम

इस नवाचार में कचरे को पूरी तरह समाप्त कर वेस्ट टू आर्ट की थीम पर आकर्षक कला-कृति बनाई गई। इसे सुश्री श्रेया अमित जैन ने तैयार किया, जबकि प्रारूप मोनु वर्मा, निखिल वर्मा और अमित जैन द्वारा तैयार किया गया।
यह कला न केवल स्वच्छता का संदेश देती है बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन की यात्रा को भी दर्शाती है।

I ❤️ Barwaha बना नया सेल्फी प्वाइंट

यहां अब “I ❤️ Barwaha” का सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया है, जो नगर के लिए नया आकर्षण बन गया है और लोगों में उत्साह का केंद्र बना हुआ है।

लोकार्पण में रहे जनप्रतिनिधि व अधिकारी

इस स्थल का लोकार्पण माननीय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, बड़वाह विधायक श्री सचिन बिरला और नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री श्री महिम ठाकुर, मंडल अध्यक्ष श्री अंकित गुप्ता, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री कुलदीप किंशुक, स्वास्थ्य अधिकारी श्री प्रकाश चित्ते, पार्षद एवं स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर रजनी भंडारी, पार्षद रूपसिंह रावत, नरेंद्र जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष का संदेश

नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता ने कहा—
“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरित होकर नगर पालिका बड़वाह लगातार स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहल कर रही है। यह स्थल अब कचरे का ढेर नहीं बल्कि स्वच्छता और कला का प्रतीक बनेगा। हमारा लक्ष्य है कि शहरवासियों को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जाए।”

नगर पालिका बड़वाह की यह पहल न केवल स्वच्छता का संदेश देती है बल्कि कचरे से कला निर्माण की एक मिसाल पेश करती है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।