📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

सभी धाराओं पर 10-10 हजार जुर्माना, नहीं भरने पर 6 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भी तय

बडूद/खरगोन। आकाश बिड़ला| The India Speaks
ग्राम पंचायत बडुद, जनपद पंचायत बड़वाह (जिला खरगोन) में पूर्व पंचायत सचिव चंद्र शेखर पिता राजाराम कर्मा एवं पूर्व सरपंच राधेश्याम पिता नंदराम मंडलोई द्वारा शासन की योजनाओं से जुड़े फर्जी जॉब कार्ड तैयार कर ₹1,47,054 की राशि निकालने का मामला सामने आया था। लोकायुक्त संगठन इंदौर की जांच में आरोप सिद्ध होने पर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 3 वर्ष के सश्रम कारावास व सभी धाराओं पर ₹10- 10 हज़ार के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड न देने की स्थिति में 6 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।

लोकायुक्त जांच में उजागर हुआ भ्रष्टाचार

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

शिकायतकर्ता शेर सिंह सोलंकी निवासी बदूद द्वारा वर्ष 2012 में लोकायुक्त भोपाल में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ग्राम पंचायत बडुद में फर्जी मजदूरी कार्य दर्शाते हुए योजनाओं से ₹1.47 लाख की राशि निकाल ली। फर्जी जॉब कार्ड तैयार कर शासन को गुमराह किया गया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं 409 (आपराधिक न्यासभंग), 420 (धोखाधड़ी), 467, 468, 471 (जालसाजी) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

अभियोजन की ओर से जी.एस. चौहान ने रखा पक्ष

अभियोजन पक्ष की ओर से वकील श्री जी.एस. चौहान ने कोर्ट में तर्क दिया कि यह अपराध शासन के संसाधनों की चोरी है, जिससे न केवल आर्थिक क्षति हुई बल्कि प्रशासनिक विश्वास भी टूटा है। इस गंभीर अपराध में कठोर सजा आवश्यक है।

रक्षा पक्ष की दलील कोर्ट ने की अस्वीकार

रक्षा पक्ष की ओर से तर्क दिया गया कि अभियुक्तों का यह पहला अपराध है और निकाली गई राशि भी बहुत अधिक नहीं है, इसलिए उन्हें रियायत दी जानी चाहिए। लेकिन न्यायालय ने इन दलीलों को अस्वीकार करते हुए कहा कि यह भ्रष्टाचार का गंभीर उदाहरण है, जिसे केवल सजा देकर ही रोका जा सकता है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।