खरगोन। The India Speaks Desk
NTPC खरगौन की पहल पर मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) आज से पुनः शुरू हो गई है, जिसका उद्देश्य 46 समीपवर्ती गांवों के निवासियों को उच्च गुणवत्ता वाली मुफ्त चिकित्सा सेवाएं और दवाएं उपलब्ध कराना है।
यह MMU प्रति माह 22 दिन संचालित होगी और विशेषज्ञ डॉक्टर ग्रामीणों के द्वार तक पहुंचकर इलाज व दवाइयां देंगे। खासकर उन इलाकों के लिए यह सुविधा वरदान साबित होगी, जहां पारंपरिक स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हो पातीं।
CSR पहल का हिस्सा , शिक्षा व स्वास्थ्य में भी योगदान
यह सेवा NTPC खरगौन की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) गतिविधियों का अहम हिस्सा है। संस्था का उद्देश्य है कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ और समय पर पहुंचाकर प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य समानता स्थापित की जा सके।
MMU न केवल मुफ्त इलाज और दवाइयां उपलब्ध कराएगा, बल्कि ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिक्षा और जागरूकता अभियानों के जरिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करेगा।
📞 7772828778 | 7723024600
“NTPC खरगौन का यह कदम सिर्फ़ इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक मजबूत पहल है।”
अपील
हम 46 रेलवे साइडिंग गांवों के निवासियों से आग्रह करते हैं कि वे एमएमयू की इन सेवाओं का पूरा लाभ उठाएं और अपने समुदाय को स्वस्थ बनाने में योगदान दें।












