जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रीति जैन न्यायाधीश महोदय ने की अधिवक्ताओं संग बैठक
बड़वाह | The India Speaks
आगामी नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं न्यायाधीश श्री प्रीति जैन ने अधिवक्ताओं संग बैठक की। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष गणेश मालवीय समेत अनेक अधिवक्ताओं ने लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया।
लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरण निपटाने का आह्वान
बैठक के दौरान सचिव प्रीति जैन ने कहा कि लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का राजीनामा कराया जाए, ताकि प्रकरणों का समय पर निपटारा हो सके और जनता को न्याय सुलभ हो।
“लोक अदालत तभी सफल होगी जब अधिवक्ता गण मिलकर राजीनामा योग्य प्रकरणों को अधिक से अधिक निपटाने का प्रयास करेंगे।”
अधिवक्ता संघ ने दिया पूर्ण सहयोग का भरोसा
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष गणेश मालवीय ने कहा कि राजीनामा योग्य मामलों को चिन्हित कर उनमें समझौते की दिशा में पहल की जाएगी। वहीं, अधिवक्ता संघ के अन्य सदस्यों ने भी आश्वस्त किया कि लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निपटारे हेतु प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में अधिवक्ता और पैरा लीगल वॉलेंटियर्स रहे मौजूद
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अनेक सदस्य, सम्माननीय अधिवक्ता गण तथा पैरा लीगल वॉलेंटियर्स रविन्द्र अम्बिया, संदीप बैसवार और दीपमाला शर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक में तय किया गया कि सामूहिक प्रयासों से नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी और सफल बनाया जाएगा।












