📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बड़वाह। लोकेश कोचले| The India Speaks
नवरात्रि महापर्व पर मां जयंती माता के दरबार में आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हम फाउंडेशन भारत (संस्कृति शाखा, बड़वाह) द्वारा लगातार सातवें दिन मंदिर परिसर में शुद्ध एवं शीतल जल सेवा की जा रही है। इस सेवा से भक्तों को भीषण गर्मी में राहत मिली और इसे श्रद्धालुओं द्वारा खूब सराहा गया।


सप्तमी पर विशाल भंडारा

रविवार, 28 सितंबर 2025 को नवरात्रि की पावन सप्तमी पर हम फाउंडेशन भारत ने सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते हुए मंदिर प्रांगण में 7 क्विंटल फलाहारी खिचड़ी का विशाल भंडारा आयोजित किया।
दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होकर देर रात तक चले इस भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

संस्था के सदस्य शिवराज वर्मा ने बताया कि यह आयोजन जन सहयोग से संपन्न हुआ। संस्था ने क्षेत्रवासियों से इस सेवा कार्य में सहभागी बनने और माता जी की प्रसादी ग्रहण करने का आह्वान किया।


सेवा, संस्कार और सहयोग का संदेश

हम फाउंडेशन भारत (मालवा प्रांत, संस्कृति शाखा बड़वाह) समाज में साहचर्य, सहयोग, सेवा और संस्कार के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय है। संगठन का उद्देश्य मानवता की सेवा करना और एक सुसंस्कृत भारत का निर्माण करना है।

भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता ने संस्था के कार्यों को और मजबूती प्रदान की। संस्था ने संकल्प लिया है कि भविष्य में भी ऐसे सेवा और सहयोग के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।


आयोजन में सक्रिय योगदान देने वाले सदस्य

इस पुण्य कार्य को सफल बनाने में कई कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का अहम योगदान रहा। इनमें प्रमुख हैं —
शिवराज वर्मा, अर्चना आरस, प्रवीण श्रीमाली, नीति देशवाली, सुबोध आरस, उम्मेद सिंह मुजाल्दे, राधे ठाकुर, बलजीत अरोरा, वीरेंद्र जाट, रीना वर्मा, कविता चौहान, राघवेंद्र सोलंकी, सोनाली कूचेकर, छाया राजोरे, प्रिया चंद्रवंशी, दीपिका यादव, ज्योति शर्मा, अनीता ठाकुर, मीना श्रीमाली, दिलीप मुसले, धर्मेंद्र मंडलोई, मिथलेश शर्मा, कृतिका राशिंकर, नैना सोनी, प्रियंका सोलंकी, सुरुचि सिहारे, मीना गुप्ता, रत्ना कोठिया, धन्नालाल पटौदे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।