बड़वाह, 15 अगस्त 2025 | The India Speaks | अनिल जैन
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ग्राम काटकूट से बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने हर घर तिरंगा यात्रा निकाली। यह उत्साही रैली ललित जाट (जिला उपाध्यक्ष) के नेतृत्व में काटकूट से बड़वाह कॉलेज ग्राउंड तक पहुंची, जहां सांसद महोदय के मुख्य कार्यक्रम में इसका समापन हुआ।
युवाओं में जोश, गीतों से गूंजा मार्ग
रैली के दौरान युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारों के साथ तिरंगा लहराया। देशभक्ति गीत “मेरा रंग दे बसंती चोला” जैसे तरानों ने माहौल को पूरी तरह देशभक्ति में रंग दिया। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ा।
रैली में शामिल जनप्रतिनिधि और समाजजन


इस रैली में ग्राम काटकूट सरपंच राकेश बर्डे, पूर्व सरपंच अशोक जाट, गोलू भैया, दिनेश परिहार, अजय कुमरावत, मुकेश चोटिया, जुवाला जाट, रोहित जाट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
बड़वाह में जिला महामंत्री माहिम ठाकुर और लाला बन्ना द्वारा रैली का भव्य स्वागत किया गया और नगर भ्रमण कराया गया।
रैली के सफल आयोजन पर ललित जाट ने सभी सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार प्रकट किया।
📞 7772828778 | 7723024600
अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे 7772828778
Email: editor@theindiaspeaks.com












