📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन, मध्य प्रदेश। द इंडिया स्पीक्स

खरगोन ज़िले की बड़वाह तहसील में स्थित एसोसिएटेड अल्कोहल एंड ब्रेवरीज लिमिटेड कंपनी एक बार फिर विवादों में घिर गई है। स्थानीय ग्राम पंचायत कदवालिया (खोड़ी) द्वारा तैयार किए गए एक पंचनामे और ग्राम नरसिंहपुरा के किसानों द्वारा दिनांक 25/08/2025 को अनुविभागीय अधिकारी बड़वाह को दिए गए लिखित आवेदन से यह खुलासा हुआ है कि कंपनी द्वारा बड़े पैमाने पर पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। किसानों और ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी दूषित पानी और जहरीले अपशिष्ट को सार्वजनिक नालों और खेतों में छोड़ रही है, जिससे उनकी आजीविका और स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

पंचनामे और आवेदन में सामने आई चौंकाने वाली हकीकत

​यह पंचनामा ग्राम पंचायत कदवालिया (खोड़ी) के सरपंच श्री भगत सिंह पटेल पटवारी श्री रेखा चौधरी द्वारा नरसिंहपुरा गांव के किसानों की शिकायत पर तैयार किया गया था। इसमें स्पष्ट रूप से बताया गया है कि शराब निर्माण के बाद निकला गंदा और केमिकल युक्त पानी कंपनी परिसर से बाहर छोड़ा जा रहा है। यह दूषित पानी रिसकर किसानों के खेतों और कुओं में जा रहा है, जिससे फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही, इस गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों की खुली अनदेखी

​यह बेहद गंभीर बात है कि मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एसोसिएटेड अल्कोहल एंड ब्रेवरीज लिमिटेड को ‘ज़ीरो डिस्चार्ज’ श्रेणी में शामिल किया हुआ है। इस नियम के तहत, कंपनी अपने परिसर के बाहर किसी भी तरह का तरल या गिला अपशिष्ट नहीं छोड़ सकती। इसके बावजूद, कंपनी लगातार इस नियम की अवहेलना कर रही है। पंचनामे में पाया गया है कि कंपनी DWGS जैसे जहरीले अपशिष्ट को भी सार्वजनिक स्थानों पर बहा रही है, जो कि जानवरों के लिए भी हानिकारक हो सकता है।

ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

​इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों और किसानों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने और कंपनी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही यह प्रदूषण नहीं रोका गया तो उनके लिए खेती करना और जीवनयापन करना मुश्किल हो जाएगा।

‘द इंडिया स्पीक्स‘ इस खबर पर लगातार नज़र बनाए हुए है और आपको आगे के घटनाक्रम से अवगत कराता रहेगा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।