मुखबिर की सूचना पर द्वारकापुरी थाना पुलिस की कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार, ट्रक व पार्सल समेत 30 लाख का मशरूका जब्त
इंदौर। The India Speaks Desk
इंदौर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आईसर ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त की गई शराब की कीमत करीब 2.5 लाख रुपये है, जबकि ट्रक और पार्सल मिलाकर कुल जब्ती करीब 30 लाख रुपये की बताई गई है।
कैसे हुई कार्रवाई
पुलिस उपायुक्त (जोन-4) आनंद कलादगी, एडीसीपी दिशेष अग्रवाल और एसीपी अन्नपूर्णा शिवेन्दु जोशी के निर्देश पर थाना प्रभारी सुशील पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। 30 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक आईसर ट्रक (नं. DD01C9558) में पार्सलों के बीच अंग्रेजी शराब छुपाकर लाई जा रही है।
पुलिस ने मोहन विला गार्डन के सामने नाकाबंदी की और ट्रक को रोका। ट्रक चालक ने अपना नाम विनोद कुमार सोनकर (48 वर्ष), निवासी प्रयागराज (उ.प्र.) बताया। जांच में पार्सलों के बीच छुपाकर रखी गई 12 पेटियां अंग्रेजी शराब (ब्लाईन्डर, बैकवेंचर, रॉक फोर्ड, ऑक स्मिथ सहित) बरामद की गईं। इसमें कुल 108 बल्क लीटर शराब थी।
📞 7772828778 | 7723024600
पुलिस ने क्या कहा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और शराब तस्करी के नेटवर्क की जानकारी के लिए आगे पूछताछ जारी है।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुशील पटेल, उपनिरीक्षक आलोक मिठास, मुकेश झारिया, प्रधान आरक्षक डी.डी. शर्मा, नितेश बघेल और आरक्षक अरुण माथुर, अनुराग सिंह सिकरवार, कृष्णचंद शर्मा और योगेश मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












