📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बड़वाह के नावघाट खेड़ी स्थित एक्वाडक्ट पुल के नीचे से निकाली जा रही रेत, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

बड़वाह। The India Speaks Desk

नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन एक बार फिर खुलेआम होता दिखाई दे रहा है। बड़वाह क्षेत्र के नावघाट खेड़ी स्थित एक्वाडक्ट (Aqua Duct) पुल के नीचे से दिनदहाड़े रेत निकाली जा रही है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिम्मेदार प्रशासनिक अमला इस पूरे मामले पर मौन साधे हुए है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेत माफिया बेखौफ होकर नदी की छाती छलनी कर रहे हैं। भारी वाहनों और मजदूरों के जरिए लगातार बालू निकाली जा रही है, जिससे न सिर्फ पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि नर्मदा नदी का प्राकृतिक संतुलन भी खतरे में पड़ता जा रहा है।

नर्मदा नदी पर मंडरा रहा संकट

अवैध उत्खनन के कारण नदी के किनारों का कटाव तेज हो रहा है। इससे आसपास के गांवों, खेती और जलस्तर पर भी नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है। नियमों के अनुसार नर्मदा में रेत उत्खनन पर सख्त प्रतिबंध है, इसके बावजूद यह कारोबार खुलेआम जारी है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब अवैध गतिविधियां दिन के उजाले में चल रही हैं, तो संबंधित विभाग कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे? क्या रेत माफियाओं को किसी तरह का संरक्षण प्राप्त है, या फिर प्रशासन जानबूझकर आंखें मूंदे बैठा है?

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।