📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन के करही क्षेत्र में तनाव, दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

करही/ खरगोन। प्रभु रंसोरे | The India Speaks
खरगोन जिले के करही नगर में शनिवार को नदी किनारे झोपड़ी बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने महिलाओं पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।


जानकारी के अनुसार, चेतन परमार और उसका परिवार करही गोशाला के पास नदी किनारे झोपड़ी बना रहा था। इस दौरान मदन नायक ने झोपड़ी बनाने का विरोध किया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

वायरल वीडियो में एक पक्ष के लोग हाथों में लाठियां लेकर महिलाओं पर बेरहमी से वार करते हुए नजर आ रहे हैं। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक कई लोग घायल हो गए।


पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

घटना की जानकारी मिलते ही करही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की।
थाना प्रभारी राजेंद्र इंगले ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर हुए झगड़े में दोनों पक्षों—मदन नायक और उसके सात महिला-पुरुष साथी, तथा चेतन परमार के परिवार की तीन महिलाओं—पर मारपीट के अपराध दर्ज किए गए हैं।


चेतन परमार ने 8 लोगों — मदन नायक, अनोखीबाई, राधाबाई, रूपेश, महेश, घोंटू सहित अन्य पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

वहीं मदन नायक ने चेतन परमार, गुड्डी मानकर, पूजा मानकर, प्रीति मानकर — इन 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने दोनों पक्षों पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।