📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन। प्रभु रंसोरे। The India Speaks Desk

सनावद क्षेत्र में हाल ही में हुई चोरी और मोबाइल झपटमारी की दो घटनाओं का खरगोन पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल, नगदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 81 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया गया।

आईजी इंदौर ग्रामीण श्री अनुराग, डीआईजी निमाड़ रेंज श्री सिद्धार्थ बहुगुणा और एसपी खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देश पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी। निर्देशों के तहत एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत और थाना प्रभारी सनावद श्री रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

दो अलग अलग घटनाओं को दिया अंजाम

दिनांक 11 सितंबर 2025 को अस्पताल रोड पर एक युवक से ₹20,000 कीमती मोबाइल झपटकर तीन बदमाश फरार हुए थे। शिकायत पर थाना सनावद में अपराध क्रमांक 360/25 दर्ज हुआ।

16 अगस्त को नर्मदापुरम कॉलोनी स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में अपराध क्रमांक 320/25 दर्ज किया गया।

पुलिस टीम ने दोनों घटनाओं के CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान सूचना मिली कि राजू उर्फ राजकुमार, निवासी कालमुखी (धनगाँव, खंडवा), घटनाओं में शामिल है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने साथी श्याम और मनीष के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपी के पास से झपटा हुआ मोबाइल: ₹20,000 ,चोरी की नगदी: ₹1,000, ताला तोड़ने की हथौड़ी, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल: ₹60,000 सामग्री कुल ₹81,000 की प्राप्त हुई।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार आरोपी पर धनगाँव और सनावद थानों में चोरी से संबंधित कई अपराध पंजीबद्ध हैं।

कार्रवाई में एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत, थाना प्रभारी सनावद श्री रामेश्वर ठाकुर, सउनि संदीप कुशवाह, प्रआर रविन्द्र चौहान, प्रआर अनिल परिहार सहित थाना स्टाफ का योगदान रहा।
फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।