📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

पीजी कॉलेज खरगोन में जिलास्तरीय युवा उत्सव, युवाओं में बढ़ेगा सांस्कृतिक जोश

खरगोन। The India Speaks Desk
स्वामी विवेकानंद जयंती (12 जनवरी) के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी राष्ट्रीय युवा उत्सव मनाया जाएगा। आगामी 29वां राष्ट्रीय युवा उत्सव 2026 खेल और युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिला, संभाग और राज्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

3 नवम्बर को पीजी कॉलेज खरगोन में होगा जिलास्तरीय आयोजन

जिला खेल अधिकारी श्रीमती पवी दुबे के मार्गदर्शन में 3 नवम्बर 2025 को जिलास्तरीय युवा उत्सव का आयोजन पीजी कॉलेज, खरगोन में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उत्सव की थीम “सांस्कृतिक और नवाचार” (Culture and Innovation) रखी गई है।

“सांस्कृतिक और नवाचार थीम पर 7 विधाओं—कहानी लेखन, कविता लेखन, पेंटिंग, भाषण, समूह लोकगीत, समूह लोकनृत्य और विज्ञान मेला प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा,”
— श्रीमती पवी दुबे, जिला खेल अधिकारी

एक प्रतिभागी केवल एक विधा में भाग ले सकेगा

उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक ही विधा में भाग ले सकेगा। प्रतिभागियों को जिला स्तर पर अपने स्वयं के व्यय पर उपस्थित होना होगा। वहीं संभाग स्तर पर चयनित प्रतिभागियों का व्यय विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।

पंजीयन प्रक्रिया और पात्रता

15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए my Bharat Portal पर ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है। इच्छुक प्रतिभागी ऑफलाइन फार्म जिला मुख्यालय स्टेडियम ऑफिस, खरगोन से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते हैं।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।