खरगोन। The India Speaks Desk
आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत कन्हैया कुंज में आयोजित तीन दिवसीय डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब कार्यशाला का समापन 4 सितंबर को हुआ। कार्यशाला में विकासखंड मास्टर ट्रेनर्स को अभियान के उद्देश्यों और आगामी “ब्लॉक प्रोसेस लैब” के लिए प्रशिक्षित किया गया।
जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे शामिल
समापन अवसर पर विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश सिंह, जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त श्री इकबाल हुसैन आदिल और श्रीमती नंदा ब्राह्मणे मौजूद रहे।
विजन प्लान 2030 में अहम योगदान
इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान खरगोन जिले के 424 जनजातीय ग्रामों के विजन प्लान 2030 तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा।
📞 7772828778 | 7723024600












