📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन। The India Speaks Desk

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ग्राम सभाओं को मार्गदर्शन देकर अभियान के लक्ष्यों की पूर्ति एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से चार चरणों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। यह सभाएँ 17, 24, 27 सितंबर और 2 अक्टूबर 2025 को आयोजित होंगी।

145 नोडल अधिकारी नियुक्त

कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने बताया कि ग्राम सभाओं के संचालन और विजन प्लान निर्माण में सहयोग के लिए 145 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ये अधिकारी अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर विजन प्लान तैयार कराने में सहयोग करेंगे।

चार चरणों में होगी ग्राम सभाएँ

पहली बैठक (17 सितंबर 2025): अभियान को लेकर प्रारंभिक चर्चा, वर्तमान सुविधाओं और बसाहट का आकलन तथा सामाजिक एवं संसाधन मानचित्रण का प्रारंभिक ढांचा तैयार किया जाएगा।

दूसरी बैठक (24 सितंबर 2025): टोला-वार समूह बनाकर ट्रांजैक्ट वाक किया जाएगा और उससे प्राप्त जानकारी के आधार पर मानचित्रण को सुव्यवस्थित स्वरूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

तीसरी बैठक (27 सितंबर 2025): ट्रांजैक्ट वाक और मानचित्रण से जुड़े मुद्दों पर सामूहिक चर्चा कर आंकलन किया जाएगा और विजन प्लान का प्रारूप तैयार होगा।

चौथी बैठक (2 अक्टूबर 2025): अंतिम विजन प्लान एवं वर्कबुक तैयार कर ग्राम सभा से अनुमोदित कराया जाएगा और सेवा केंद्र की स्थापना की जाएगी।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।