📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

NHM मप्र के तहत CHC उमंग केंद्र और सांदीपनि स्कूल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

बड़वाह। The India Speaks Desk

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 19 नवंबर 2025 को सीएचसी उमंग स्वास्थ्य केंद्र बड़वाह और सांदीपनि विद्यालय शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल बड़वाह में मानसिक स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर का संचालन मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. रितेश गुर्जर द्वारा किया गया।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और भावनात्मक संतुलन की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच विकसित करने और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के उपायों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। डॉक्टर ने बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य को दैनिक जीवन में प्राथमिकता देने की सलाह भी दी।

शिविर में उपस्थित मरीजों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा समस्याओं के आधार पर उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मानसिक रोगों, नशा-उन्मूलन, तनाव और व्यवहारिक चुनौतियों पर भी चर्चा की गई।

“समुदाय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और लोगों को सही समय पर सहायता उपलब्ध कराना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है।”
— डॉ. रितेश गुर्जर

‘मित्रम् गेटकीपर’ थीम पर आधारित रहा कार्यक्रम

कार्यक्रम को ‘मित्रम् गेटकीपर’ थीम पर आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत आत्महत्या रोकथाम, भावनात्मक सहायता और सामुदायिक सहयोग की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़वाह में आने वाले सभी मरीजों का मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग, उपचार और मानसिक रोग से प्रभावित लोगों का परीक्षण किया गया।
शिविर संचालन में सीएचसी बड़वाह के परामर्शदाता साजन अवचरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।