संयुक्त ऑपरेशन में नकदी, मोबाइल और मोटरसाइकिलें जप्त — कुल बरामदगी ₹2.74 लाख
खरगोन। रवि रोकड़े। The India Speaks Desk
बलकवाड़ा और कसरावद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कब्रिस्तान क्षेत्र में संचालित अवैध जुआ-सट्टा पर बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस टीम ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि सात आरोपी फरार हो गए। टीम ने कुल ₹2,74,240 की अवैध मशरूक जप्त की है, जिसमें नकदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिलें शामिल हैं।
आईजी–डीआईजी के निर्देश पर सख्त कार्रवाई
इंदौर ज़ोन के पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग और निमाड़ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने जिले में अवैध जुआ-सट्टा संचालन पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए थे।
इन्हीं निर्देशों के तहत पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविंद्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में बलकवाड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की।
कब्रिस्तान में चल रहा था जुआ — पुलिस ने की घेराबंदी
7 दिसंबर 2025 को बलकवाड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पथोरा स्थित कब्रिस्तान में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलकवाड़ा निरीक्षक रितेश यादव और थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेंद्र बर्मन के नेतृत्व में संयुक्त टीम तैयार की गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश दी।
3 आरोपी गिरफ्तार, 7 फरार — बड़ी बरामदगी
दबिश के दौरान पुलिस ने 3 आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों के नाम सामने आए:
📞 7772828778 | 7723024600
- राहुल पिता बलिराम वर्मा, निवासी बालसमुद
- शाहिद पिता मुंशीखान, निवासी बालसमुद
- नसरुद्दीन पिता अल्लाऊद्दीन, निवासी बालसमुद
फरार आरोपी (07)
परवेज पिता कालू, निवासी बड़गांव
रिज़वान पिता सिराज, निवासी बालसमुद
इमरान उर्फ पोपड़ा, निवासी बालसमुद
शिवराम “मामा”, निवासी खलघाट
ज्ञानचंद, निवासी खलघाट
फारुख पिता मामूर, निवासी बालसमुद
मांगीलाल
जप्त सामान — कुल मशरूक ₹2.74 लाख
पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से निम्न मशरूक जप्त किया:
नकद राशि — ₹15,740
52 ताश के पत्ते
04 मोटरसाइकिल — क़ीमत लगभग ₹2,50,000
03 मोबाइल फोन — क़ीमत लगभग ₹8,500
मामले में अपराध क्रमांक 399/25, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
अभियान में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की भागीदारी
इस कार्रवाई में निम्न अधिकारी–कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा:
एसडीओपी मंडलेश्वर श्रीमती श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में—
नि. रितेश यादव, नि. राजेंद्र बर्मन, उनि. अजय दुबे, उनि. जितेंद्र कवचे, उनि. महेश यादव, सउनि आशीष सोमवंशी, प्रआर राजेंद्र, प्रआर राम सिंह, प्रआर इंद्रपाल, प्रआर भावसिंह, आर. जीतेन्द्र, आर. राकेश, आर. महेंद्र ठाकुर, आर. सुमित भदौरिया, आर. साहिल सेन, आर. रामू भदौरिया, आर. पंकज शर्मा, आर. धर्मेंद्र, आर. प्रवीण, आर. विकास, आर. सौरभ, आर. बलराम तथा कसरावद एवं बलकवाड़ा थाना पुलिस स्टाफ।












