📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

करही /खरगोन | संवाददाता: प्रभु रंसोरे

बंडेरा (खरगोन) — ग्राम पंचायत बंडेरा में सफाई व्यवस्था को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा और लापरवाही सामने आई है। पंचायत को हर साल साफ-सफाई और स्वच्छता अभियान के नाम पर लाखों रुपये का बजट मिलता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम दिखाई नहीं देता। गांव की गलियों में कचरे के ढेर, नालियों में जाम और बदबू फैलने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत द्वारा सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति केवल कागजों पर दर्ज की जाती है, जबकि वास्तविकता में कोई सफाई नहीं होती। पंचायत सचिव और सरपंच पर बजट का दुरुपयोग करने के आरोप लग रहे हैं।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

गांव के नागरिकों ने बताया कि कई बार शिकायतें ब्लॉक कार्यालय तक की गईं, परंतु कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, स्वच्छ भारत मिशन की गाइडलाइन के तहत नियमित सफाई और कचरा निस्तारण की व्यवस्था अनिवार्य है, लेकिन पंचायत स्तर पर इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पंचायत में हुए खर्च और सफाई कार्य की जांच की जाए तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो।

“हर साल लाखों रुपये सफाई मद में आते हैं, लेकिन गांव की हालत देखकर लगता है कि सब केवल कागजों पर खर्च हुआ है,” — ग्रामीणों का आरोप।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।