📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

256 पुराने और 19 नए मतदान केंद्रों पर जारी हुई संशोधित मतदाता सूची, राजनीतिक दलों और नागरिकों में दिखा उत्साह

बड़वाह। The India Speaks Desk

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद मध्य प्रदेश में 23 दिसंबर को जारी की जाने वाली नई मतदाता सूची को बुधवार को बड़वाह विधानसभा क्षेत्र में औपचारिक रूप से प्रकाशित किया गया। यह बहुप्रतीक्षित प्रक्रिया बड़वाह क्षेत्र के 256 पूर्व मतदान केंद्रों और 19 नए बनाए गए मतदान केंद्रों पर संपन्न हुई।
मतदाता सूची के प्रकाशन के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए (Booth Level Agent) की सक्रिय उपस्थिति रही, वहीं आम मतदाताओं में भी इस प्रक्रिया को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

पारदर्शिता और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संशोधित मतदाता सूची को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) और जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) की अधिकृत वेबसाइटों पर भी अपलोड किया गया है, ताकि मतदाता घर बैठे अपने नाम की जांच कर सकें।

इस प्रक्रिया के तहत अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं की अलग-अलग सूचियां भी सार्वजनिक की गई हैं। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बड़वाह विधानसभा क्षेत्र में पहले कुल 2,37,991 मतदाता दर्ज थे, जिनमें मृत मतदाता: 4,102, स्थानांतरित मतदाता: 9,521, दोहरी प्रविष्टि: 1,099, अनुपस्थित मतदाता: 2,996, अन्य श्रेणी: 70 दर्ज थे।

मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद निर्धारित समय-सीमा में दावा–आपत्ति की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। निर्वाचन आयोग के अनुसार

“बिना निर्धारित प्रक्रिया के किसी भी मतदाता का नाम न तो जोड़ा जाएगा और न ही हटाया जाएगा।”

दावा–आपत्ति की प्रक्रिया 22 जनवरी 2026 तक चलेगी। इसके बाद जांच प्रक्रिया पूरी कर 21 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।