📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में बड़ा निर्णय

भोपाल। The India Speaks Desk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूती देने वाला अहम फैसला लिया गया। मंत्रि-परिषद ने बड़वाह–धामनोद 4-लेन मार्ग (पेव्हड शोल्डर सहित) के उन्नयन एवं निर्माण कार्यों के लिए 2,508 करोड़ 21 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह परियोजना हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) के अंतर्गत क्रियान्वित की जाएगी।

यह 4-लेन सड़क परियोजना कुल 62.795 किलोमीटर लंबाई में विकसित की जाएगी, जिसमें भूमि अर्जन भी शामिल है। इसके निर्माण से क्षेत्रीय यातायात सुगम होगा और औद्योगिक व व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत—10 बायपास, 5 वृहद पुल, 23 मध्यम पुल, 12 VUP/SVUP, 7 वृहद जंक्शन,
56 मध्यम जंक्शन का निर्माण किया जाएगा, जिससे दुर्घटनाओं में कमी और यातायात की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी।

परियोजना लागत का 40 प्रतिशत हिस्सा हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) के अंतर्गत मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा राज्य राजमार्ग निधि से (GST सहित) वहन किया जाएगा। शेष 60 प्रतिशत राशि संचालन अवधि में 15 वर्षों तक 6-6 माह की एन्यूटी के रूप में राज्य बजट से प्रदान की जाएगी।
इस निर्णय को मध्यप्रदेश में कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक्स और आर्थिक विकास के लिहाज से एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।