📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी गई तकनीकी जानकारी, 4 से 6 नवंबर तक होगा गणना पत्रक वितरण

खरगोन। The India Speaks Desk

राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी निर्वाचन पुनरीक्षण कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बीएलओ ऐप के नवीनतम संस्करण पर मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया। आयोग के सहायक प्रोग्रामर श्री प्रवास जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को ऐप के मैपिंग मॉड्यूल और एसआईआर मॉड्यूल के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।

श्री जैन ने बताया कि मैपिंग मॉड्यूल में मतदाताओं का विवरण विगत पुनरीक्षण की नामावली या वंशावली के आधार पर मिलान किया जा सकेगा। वहीं, एसआईआर मॉड्यूल के माध्यम से गणना पत्रक के वितरण और संग्रहण की ट्रैकिंग संभव होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि पुनरीक्षण कार्य में केवल बीएलओ ऐप के नवीनतम संस्करण का ही प्रयोग किया जाए।

“गणना कार्य में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए बीएलओ ऐप का सही उपयोग आवश्यक है।”
— श्री प्रवास जैन, सहायक प्रोग्रामर, राज्य निर्वाचन आयोग

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि 4 से 6 नवंबर तक गणना पत्रक संबंधित निर्वाचक या उसके परिवार के सदस्य को दो प्रतियों में देना अनिवार्य है। दूसरी प्रति पर पावती अंकित की जाएगी। यदि घर पर ताला लगा हो, तो बीएलओ गणना पत्रक को दरवाजे के नीचे डाल सकते हैं।
ट्रैकिंग के लिए वितरण और संग्रहण दोनों की प्रविष्टियां बीएलओ ऐप पर अनिवार्य रूप से की जानी होंगी।

श्री जैन ने निर्देश दिया कि बीएलओ परिचय पत्र लगाकर ही फील्ड में जाएं, गणना अवधि में किसी भी प्रकार के दस्तावेज न लें और केवल पूरी तरह भरे हुए गणना पत्रक ही प्राप्त करें।

इस प्रशिक्षण सत्र में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रताप कुमार अगास्या सहित जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों से दो-दो मास्टर ट्रेनर्स सम्मिलित हुए।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।