📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

देवलगांव की प्राथमिक शिक्षक सपना कर्मा पर हुई कार्रवाई

खरगोन। The India Speaks Desk

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 185 खरगोन के मतदान केन्द्र क्रमांक 394 की बीएलओ श्रीमती सपना कर्मा को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, देवलगांव में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक श्रीमती सपना कर्मा ने ईआरओ नेट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया, साथ ही बैंक पासबुक, आधार कार्ड और मतदाता परिचय पत्र की छायाप्रति भी तहसील कार्यालय खरगोन की निर्वाचन शाखा में प्रस्तुत नहीं की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बीएलओ प्रशिक्षण में बिना सूचना अनुपस्थित रहकर निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री इकबाल आदिल हुसैन ने म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1) के तहत निलंबन आदेश जारी किया है।

“निर्वाचन कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
— निर्वाचन कार्यालय, खरगोन

निलंबन अवधि में रहेगा यह प्रावधान

निलंबन अवधि में श्रीमती सपना कर्मा का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सेगांव कार्यालय रहेगा।
इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) प्राप्त होगा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।