📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

मायावती जी के जन्मोत्सव पर जिलास्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

बड़वाह/खरगोन। The India Speaks Desk

बहुजन समाज पार्टी ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए वरिष्ठ समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक पुष्पेंद्र रावल को बड़वाह विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है। यह मनोनयन पूज्य बहन सुश्री मायावती जी के जन्मोत्सव के अवसर पर खरगोन में आयोजित जिलास्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से किया गया, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह और हर्ष की लहर दौड़ गई।


खरगोन में आयोजित बैठक के दौरान बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर महू में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी द्वारा श्री रावल को पार्टी के मंच से हाथी का नीला गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।


दिनांक 15 दिसंबर को खरगोन में विधानसभा अध्यक्ष रूपसिंह मोयदे, जिला प्रभारी नरेंद्र कंचोले की अनुशंसा पर, जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र अंजाना (सरपंच) एवं ज़ोन प्रभारी मुन्नालाल तेजी की अनुमति से, साथ ही वरिष्ठ नेता हाजी अली अय्युब अली व अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में श्री रावल को सहर्ष विधानसभा प्रभारी मनोनीत किया गया।


25 वर्षों से अंबेडकरवादी विचारधारा के प्रचारक

श्री पुष्पेंद्र रावल पिछले 25 वर्षों से डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को समाज में निरंतर प्रसारित करते आ रहे हैं। उनके मनोनयन से बड़वाह विधानसभा क्षेत्र में अंबेडकरवाद, बहुजन मिशन और पार्टी संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


इस नियुक्ति पर समाज और पार्टी में व्यापक खुशी देखी गई। नंदराम मंसारे, डॉ. आर.एल. बिरले, जगदीश खांडे, चुन्नीलाल प्रसाद, भाईराम चौहान, शिवराम धाड़से, अजय सिटोले, सुनील भालसे सहित अनेक सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने श्री रावल को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।